होम / Fever Havoc In UP मैनपुरी मे 24 घंटे में 5 लोगोें की की मौत, 27 बीमार

Fever Havoc In UP मैनपुरी मे 24 घंटे में 5 लोगोें की की मौत, 27 बीमार

Vir Singh • LAST UPDATED : October 31, 2021, 5:32 pm IST

इंडिया न्यूज, मैनपुरी:

Fever Havoc In UP उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुखार पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 27 मरीज भर्ती हैं और 55 को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही छुट्टी दे दी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव परोंख निवासी रामगोपाल की 70 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी को पिछले कुछ दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात में उनकी मौत हो गई।

Fever Havoc In UP मृतकों में दो किशोरियां

कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला जुला निवासी मनोज कुमार की 13 वर्षीय पुत्री मोनिका भी कुछ दिन से बुखार से पीड़ित थी। आज उसे हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बुर्रा निवासी रामचंद्र की 15 वर्षीय पुत्री मोनिका ने भी आज दम तोड़ दिया। उसे कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।

Fever Havoc In UP 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

एलाऊ निवासी 62 वर्षीय विशंभर दयाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। कुरावली क्षेत्र के गांव नगला लक्ष्मण निवासी लालता प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की जान भी बुखार से ले ली। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार को उसकी मौत हो गई।

Read More : UP Election 2022 प्रियंका ने कांग्रेस की उम्मीदें जगाई, वरुण हमदर्द के रूप में उभरे

Connect With Us: Twitter Facebook

 

लेटेस्ट खबरें