होम / Gang-rape's 4 accused arrested पुष्पक एक्सप्रेस में लूटपाट के बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 4 आरोपी गिरफ्तार

Gang-rape's 4 accused arrested पुष्पक एक्सप्रेस में लूटपाट के बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, 4 आरोपी गिरफ्तार

India News Editor • LAST UPDATED : October 9, 2021, 7:05 am IST

Gang-rape’s 4 accused arrested
इंडिया न्यूज, लखनऊ:

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार रात लगभग 8 बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ असमाजिक तत्व घुस गए थे। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी सहित कीमती सामान भी छीन लिया। इसके बाद लुटेरों ने ट्रेन से यात्रा कर रही एक 20 वर्षीय महिला के साथ पहले तो बदसलूकी की और फिर चलती ट्रेन में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण जीआरपी ने लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अभी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.