India News (इंडिया न्यूज), German Shepherd Attack Owner: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कुत्ते का हमला करने का मामला सामने आया है। कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के विकास नगर में एक जर्मन शेफर्ड ने अपनी ही 91 वर्षीय मालकिन को नोचकर-नोचकर हत्या कर दी। सामने खड़े परिवार के लोग भी चाहकर कुछ नहीं कर पाए। सभी वे बस होकर चीखते रहे और पड़ोसी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

2 घंटे बाद पाया कुत्ते पर काबू

बता दें कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो घटना के दो घंटे बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने कुत्ते पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह मामला 13 मार्च का है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को महिला का पोता नगर निगम पहुंचा। उसने शपथ पत्र देकर कुत्ते को वापस मांगने लगा, तब घटना का खुलासा हुआ।

युवती के साथ खौफनाक वारदात, निकाल लीं आंखें… 2 दिन से लापता थी छात्रा, पेड़ से लटका मिला शव

बुजुर्ग महिला पर जर्मन शेफर्ड ने किया हमला

खबरों की माने तो 91 वर्षीय मोहिनी त्रिवेदी अपनी बहू और पोते के साथ विकास नगर के बीमा चौक में रहती थीं। पोते ने घर पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा था, लेकिन एक सप्ताह पहले बहू और पोते दोनों के पैर और कूल्हे में फ्रैक्चर आ गया था। 14 मार्च से कमरे में बिस्तर पर लेटे हुए थे। इसी बीच बुजुर्ग महिला आंगन की ओर चली गईं। जहां पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया।

पालतू कुत्ते ने किया महिला पर हमला

मिली जानकारी के मुताबिक, कुत्ते ने बुजुर्ग महिला के चेहरे, पेट और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोच डाला। परिजनों की सूचना पर नगर निगम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को कब्जे में ले लिया। बुजुर्ग महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पालतू कुत्ते के इस हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।