India News (इंडिया न्यूज), Gold Price Uttar Pradesh Today: होली से पहले सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सोने के भाव में हो रही बढ़ोतरी के बाद सर्राफा बाजार में फिर से सोने की चमक फीकी पड़ गई है। हालांकि इस दौरान बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई के करीब कारोबार करता है। आज सोने के भाव (Sona ka Bhav) में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। UP की राजधानी लखनऊ की करें तो आज 22 कैरेट सोना 8,054 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने का भाव ₹8,785 प्रति ग्राम है। जबकि 18 कैरेट सोने का भाव ₹6,590 प्रति ग्राम है।
प्रति ग्राम सोने की कीमत
आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,054 प्रति ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,785 प्रति ग्राम है।
18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,590 प्रति ग्राम है।
मिस्ड कॉल के जरिए जानें नई कीमत
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषणों की खुदरा कीमतें जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपके फोन पर सोने की ताजा कीमतों की लिस्ट आ जाएंगी। इसके अलावा, लगातार अपडेट की गई जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर जा सकते हैं।
ऐसे करें हॉलमार्क की पहचान
अगर आप इन दिनों सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सोना खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर नजर जरूर रखें। ग्राहकों को हॉलमार्क मार्क देखकर ही सोना खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) हॉलमार्क निर्धारित करता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियमन के लिए काम करती है।
UP में सोने के दाम धड़ाम! जल्द खरीदे गोल्ड, ऐसे करें शुद्धता और हॉलमार्क की पहचान
ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान
सोने खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की पहचान कर लें। सोने की शुद्धता के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉलमार्क दिया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होता है, सोना उतना ही शुद्ध कहा जाता है।