India News ( इंडिया न्यूज), UP Weather News Today: यूपी का मौसम करवट लेता हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश में अब लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में बुधवार को गर्मी और तेज धूप ने बुरा हाल कर दिया था। वहीँ अब मौसम विभाग की तरफ से प्रयागराज, वाराणसी समेत प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीँ मौसम विभाग का ये भी कहना है कि, 27 मार्च से अगले दो-तीन दिन बाद तेज और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। वहीँ यहाँ के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की जा रही है।
- मौसम लेगा करवट
- जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम लेगा करवट
वहीँ मौसम विभाग का ये भी कहना है कि, 27 मार्च को दक्षिणी यूपी और झांसी समेत प्रदेश के कई इलाकों में हॉट वेव की संभावना बनी हुई है। इसके बाद अगले दो-तीन दिन तेज रफ्तार पछुआ हवाओं के जोर से तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके बाद फिर से तापमान चढ़ने का दौर शुरू होगा। वहीँ इन दिनों प्रदेश का मौसम यूँ ही बदलता रहेगा।
जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 27 मार्च यानी आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ इसी के चलते पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इतना ही प्रदेश के दक्षिण भाग में मौसम विभाग ने हॉट वेव की चेतावनी भी जारी की है। वहीँ हॉट डे होने के कारण यहाँ के लोगों को तपिश का सामना करना पड़ेगा। वहीं मौसम विभाग की मानें तो बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और सोनभद्र जिले में हॉट डे की चेतावनी जारी की गई है।