Hindi News / Uttar Pradesh / Heat Wave Warning In Ghaziabad Hapur Noida Heat Will Wreak Havoc Up Weather 5 April 2025

UP Weather News Today: UP में इस दिन से करवट लेगा मौसम, अचानक छाएगी अंधेरी, जानिए कब होगी गरज चमक के साथ बारिश

UP Weather News Today: उतर प्रदेश में बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीँ अब लोगों को इंतजार है तो बारिश का। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, उत्तर प्रदेश में 8 अप्रैल से मौसम बदल सकता है।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),UP Weather News Today: उतर प्रदेश में बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। वहीँ अब लोगों को इंतजार है तो बारिश का। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, उत्तर प्रदेश में 8 अप्रैल से मौसम बदल सकता है। वहीँ प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीँ आंधी आने की भी संभावना है। लेकिन इससे पहले प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीँ 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

  • गर्मी का सितम जारी
  • जानिए कैसा रहेगा मौसम

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 05 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

‘मैं वादा करता हूं कि…’, मायावती ने फिर से जताया भरोसा तो गदगद हो उठे आकाश आनंद, ‘बुआ’ के लिए कह डाली बड़ी बात

UP weather news today

गर्मी का सितम जारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, फ़िलहाल प्रदेश में गर्मी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीँ आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है। जिसके चलते आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। शुक्रवार को हमीरपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.2℃ और न्यूनतम तापमान 23.2℃ रिकॉर्ड किया गया है।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को ‘डीएसआर’ के लिए किया प्रोत्साहित, कहा- धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को दी जाती सबसे ज़्यादा सब्सिडी

जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 5 अप्रैल को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग का कहना है कि, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना है। वहीँ इन दिनों तापमान में तेजी से बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व PM ने माना भारतीय सैन्य ताकत का लोहा, कहा- ‘भविष्य में रूसी आक्रमण पर लगा सकती है लगाम’

Tags:

UP NewsUP Weather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue