होम / Holi 2023 UP: यूपी में इस दिन मनाई जाएगी होली, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Holi 2023 UP: यूपी में इस दिन मनाई जाएगी होली, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Divya Gautam • LAST UPDATED : February 24, 2023, 10:17 pm IST

उत्तर प्रदेश (There is a lot of excitement about Holi in Uttar Pradesh) होली के पर्व को लेकर देश भर में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं, देश सहित विदेशों में भी होली का त्योहार देखने को मिलता है। वहीं उत्तर प्रदेश में होली को लेकर काफी रोनक है।

होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। वहीं इस साल होली का ये पर्व 7 और 8 मार्च को मनाया जाएगा मतलब 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च को रंगों से होली खेली जाएगी।

  • होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
  • होलिका की कैसे करें पूजा 
  • इस दिन मनाई जाएगी बरसाना में होली
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक का है। होलिका दहन के 2 घंटे 27 मिनट का समय है।

इसके साथ ही भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

होलिका की कैसे करें पूजा 

होलिका पूजन में लकड़ी और कंडों की होली के साथ घास लगाकर होलिका खड़ी करके उसका पूजन करने से पहले हाथ में असद, फूल, सुपारी, पैसा लेकर पूजन कर जल के साथ होलिका के पास छोड़ दें और अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी, गुलाल, फूल तथा गूलरी की माला पहनाएं। इसके बाद होलिका की तीन परिक्रमा करते हुए नारियल का गोला, गेहूं की बाली तथा चना को भूंज कर इसका प्रसाद सभी को बांट दिया जाता है।

इस दिन मनाई जाएगी बरसाना में होली

वहीं उत्तर प्रदेश में ब्रज की होली काफी प्रसिद्ध है और मथुरा के बरसाना और नंदगांव दोनों जगह लठ्ठमार होली मनाई जाती है। बरसाने में गोपियां बनीं महिलाएं नंदगांव से आए पुरूषों पर लाठी बरसाती हैं और हुरियारे लाठी से बचने के लिए ढाल का इस्तेमाल करते हैं। इस बार बरसाना की लठ्‌ठमार होली 28 फरवरी 2023 को है और नंदगांव की लठ्‌ठमार होली 1 मार्च 2023 को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़े- Holika Dahan 2023: इस साल होलिका दहन के लिए ये होगा शुभ मुहूर्त और इस समय शुरु होगा भद्रा काल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chandigarh University: सीयू प्लेसमेंट ड्राइव में हरियाणा के 542 छात्रों का MNC में हुआ प्लेसमेंट, 225 को मिले कई ऑफर
Mumbai Hoarding Collapse: रेप का केस का मामला दर्ज, 21 बार लगा जुर्माना, जानिए कौन है मुंबई होर्डिंग कांड का गुनहगार-Indianews
POK में लगें आजादी के नारे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों में से 3 की मौत कई घायल- Indianews
Dust Storm: धूल भरी आंधी से कैसे बचें? रेतीले तूफ़ान में खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स-Indianews
महिला रेसलरों को मिला छप्पर फाड़के, अमन ने बचाई पुरुष कुश्ती की आबरू
IPL 2024: संजीव गोयनका ने केएल राहुल को लगाया गले, जानें आखिर लखनऊ के कप्तान पर क्यों भड़के थे LSG के मालिक-Indianews
Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल पर हुए हमले को AAP ने किया स्वीकार, केजरीवाल, विभव कुमार पर करेंगे कार्रवाई-Indianews
ADVERTISEMENT