India News UP(इंडिया न्यूज)मुजफ्फरनगर में भयानक हादसा हुआ है। यहां दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है। हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। जो प्रजापति के रहने वाले थे। हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रावली ने बताया कि नई मंडी मंदिर से तीन पत्थर लेकर लोग हरिद्वार जा रहे थे।

दरअसल, इस दौरान आगे एक अर्टिगा कार जा रही थी। वहीं हाईवे पर पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। यह हादसा काफी भयानक था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।

‘राहुल गांधी बाज आ जा नहीं तो…’ BJP नेता तरविंदर सिंह मारवाह के इस बयान पर मचा सियासी भूचाल

Mosque Protest: संजौली में मस्जिद निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, अभिभावकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे