India News (इंडिया न्यूज),Bakrid Qurbani: कल यानी 7 जून को बकरीद है। और ऐसे मौके पर पूरे देश के मुसलमान खुशियां मना रहे हैं। वहीँ इस बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री का एक ऐसा विवादित बयान आया है जिसे देखने के बाद हर मुसलमान का खून खौल उठेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह के एक बयान से राजनीतिक पारा चढ़ गया है। दरअसल, 5 जून को कुशीनगर जिले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि महाराज जी यानी सीएम योगी के जन्मदिन पर हम सबको संकल्प लेना है कि हम किसी भी प्रतिबंधित पशु का वध नहीं होने देंगे। प्रतिबंधित पशु है-गौ माता… और हमें गौ माता की रक्षा करनी है। हम किसी भी बड़े पशु जैसे गाय, बछड़ा, ऊंट आदि का वध नहीं होने देंगे।
पुतिन ने Trump से फोन पर ऐसी क्या बात की जिसे सदमे ने चले गए जेलेंस्की,खुलासे से दुनियाभर में हलचल
up viral video (1)
इतना ही नहीं इस दौरान मंत्री राजेश्वर सिंह ने खुले तौर पर मुसलामानों को चेतावनी दी और अजीबो गरीब लहजे में कहा कि बकरीद आ रही है। इस दौरान मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे। अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी। वहीँ अब सोशल मीडिया पर इनके इस बयान का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसपर लोग इन्हे जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उत्तर प्रदेश खाद बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह जी कह रहे हैं कि “अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो उसी तरह मुसलमान भी कटेंगे, खून की धारा कुशीनगर में बहेगी…”
आप कहां तक इस बयान से सहमत हैं? pic.twitter.com/1f3n2hXZ00— Akhilesh Tiwari (अखिलेश तिवारी) (@Akhilesh_tiwa) June 5, 2025
दरअसल, राजेश्वर सिंह का इशारा बकरीद को लेकर था जिसमें बकरों की कुर्बानी दी जाती है। इसे लेकर उन्होंने साफ कहा कि किसी भी हालत में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। हालांकि, इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न की जाए और प्रतिबंधित पशुओं का वध न किया जाए। नियमों के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।