India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज एक बार फिर बदलने लगे हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीँ कहीं न कहीं उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि, अगले कुछ दिन राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 5 जून तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने आज यूपी के 14 जिलों के लिए आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
Delhi Weather Today: क्या आज भी आएगा तूफान, दिल्ली-NCR का कैसा रहेगा हाल, जानिए IMD का अनुमान
UP Weather News Today
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड के कई जिलों में सोमवार सुबह से आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीँ लखनऊ और कानपुर में भी शाम तक चक्रवाती मौसम का असर देखने को मिलेगा। वहीँ इस बीच एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते यह पहले से मौजूद दो चक्रवाती सिस्टम से मिल गया है। अरब सागर से नमी खींच रही चक्रवाती हवा के कारण आंधी की तीव्रता दिख रही है। इसके चलते रविवार को नोएडा में 78 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार 2 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी बारिश का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीँ इस दौरान यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
आसमान में ही डगमगाता रहा विमान, दिल्ली-NCR के तूफान ने मचाई ऐसी तबाही, Video देख उड़ जाएंगे होश