Hindi News / Uttar Pradesh / Karni Sena Will Celebrate Rana Sanga Jayanti In Agra Today Tight Security Arrangements City Turned Into A Cantonment

1 हजार मंगाए डंडे, हेलमेट का भी किया इंतजाम, आगरा में 1 बजे होने जा रहा कुछ ऐसा, प्रशासन को करनी पड़ी कड़ी व्यवस्था

Agra News: वीर योद्धा राणा सांगा की जयंती के दौरान आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खबर है कि राणा सांगा की जयंती के मौके पर क्षत्रिय करणी सेना यहां बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है।

BY: Heena Khan • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Agra News: वीर योद्धा राणा सांगा की जयंती के दौरान आगरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खबर है कि राणा सांगा की जयंती के मौके पर क्षत्रिय करणी सेना यहां बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। जिसके चलते आगरा के गढ़ी रामी गांव में आज राणा सांगा की जयंती मनाई जाने वाली है, जिसमें देशभर से 3 लाख क्षत्रियों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 1:15 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। करणी सेना ने इस रैली को ‘रक्त स्वाभिमान सम्मेलन’ नाम दिया है। राणा सांगा की जयंती उनके साहस, वीरता और स्वाभिमान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाई जाती है। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाला सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था।

  • सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • इस वजह से छिड़ा विवाद

आतंकी तहव्वुर राणा उगलेगा कई राज, NIA की टीम आज करेगी पूछताछ, लीक हुआ प्रश्नों का ब्यौरा

UP Board Results 2025: UP के बच्चों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं पास हुए इतने पर्सेंट छात्र, जानें कौन बना टॉपर?

agra news

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वहीँ इसके लिए आगरा पुलिस ने राणा सांगा की जयंती के लिए सभी कड़े इंतजाम कर लिए हैं। करणी सेना के इस आयोजन के लिए सुरक्षा के सभी खास इंतजाम किए जा चुके हैं। पूरे आगरा शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसके चलते 1000 नए डंडे और हेलमेट मंगवाए गए हैं।

राजधानी में एक आंधी ने मचाई ऐसी तबाही, गिरी इमारत, मचा हड़कंप, चारों तरफ छाया मातम का माहौल

इस वजह से छिड़ा विवाद

दरअसल, हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर विवाद हो गया था। सुमन ने अपने बयान में राणा सांगा को देशद्रोही कहा था। इससे क्षत्रिय समाज के लोग नाराज हो गए थे। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामजी लाल सुमन के घर पर हमला कर दिया था। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने 21 मार्च को संसद में दिए गए बयान में कहा कि राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत आमंत्रित किया था। उन्होंने आगे तर्क दिया कि अगर भारतीय मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो इसी तरह अन्य समुदायों को भी राणा सांगा जैसे गद्दार के वंशज के रूप में देखा जा सकता है। इसके बाद 26 मार्च को आगरा में ‘करणी सेना’ के सदस्यों ने रामजी लाल सुमन के घर पर हमला किया और तोड़फोड़ की।

अजान के बाद खुला रह गया माइक, फिर ‘मौलवी साहब’ की निकली ऐसी आवाज, जाग उठा पूरा मोहल्ला, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Tags:

Agra Crime NewsAgra news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा जयपुर, मस्जिद के बाहर BJP विधायक ने किया ऐसा काम, सड़कों पर उतर कर मुसलमानों ने की जेल भेजने की मांग
‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा जयपुर, मस्जिद के बाहर BJP विधायक ने किया ऐसा काम, सड़कों पर उतर कर मुसलमानों ने की जेल भेजने की मांग
‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए…’, पहलगाम आतंकी हमले पर ये क्या बोल गए झारखंड के मंत्री? Video देख पकड़ लेंगे माथा
‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए…’, पहलगाम आतंकी हमले पर ये क्या बोल गए झारखंड के मंत्री? Video देख पकड़ लेंगे माथा
‘गला काट देंगे…’ LOC छोड़िए लंदन की सड़कों पर आमने-सामने हुए भारतीय और पाकिस्तानी, वीडियो देख खौल जाएगा हर हिंदुस्तानी का खून 
‘गला काट देंगे…’ LOC छोड़िए लंदन की सड़कों पर आमने-सामने हुए भारतीय और पाकिस्तानी, वीडियो देख खौल जाएगा हर हिंदुस्तानी का खून 
पहले की दरिंदगी फिर डाला तेजाब, शौच करने गई युवती के साथ की ऐसी हैवानियत, शव की हालत देख पुलिस का भी ठनका माथा
पहले की दरिंदगी फिर डाला तेजाब, शौच करने गई युवती के साथ की ऐसी हैवानियत, शव की हालत देख पुलिस का भी ठनका माथा
इधर भारत ने सिंधु जल समझौते को किया खत्म उधर द्रौपदी मुर्मू ने रोम में किया ये काम, देख दंग रह गया पाकिस्तान
इधर भारत ने सिंधु जल समझौते को किया खत्म उधर द्रौपदी मुर्मू ने रोम में किया ये काम, देख दंग रह गया पाकिस्तान
Advertisement · Scroll to continue