India News UP (इंडिया न्यूज़), kiranpal singh: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि, यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. किरणपाल सिंह का निधन हो गया है। उन्होने 81 की साल में अंतिम सांस ली है। किरणपाल समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में मंत्री रहे थे। वर्तमान में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय सचिव थे।। काफी दिनों से उनका इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा था।
किरणपाल सिंह बुलंदशहर जिले के धमेड़ा कीरत गांव के निवासी थे और उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने अगौता विधानसभा सीट से पांच बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उनका पहला चुनाव 1980 में था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
किरणपाल सिंह के निधन के बाद राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। जिसके बाद सभी लोगों ने शोक व्यक्त किया है। राजकिय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया है। उनके अंतिम संस्कार में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.