India News UP(इंडिया न्यूज), Anandiben patel on Kumbhakaran: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामायण के पात्र कुंभकरण को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कुंभकरण को टेक्नोक्रेट बताते हुए कहा कि वह तकनीक का विशेषज्ञ था। वह 6 महीने तक सोता नहीं था, बल्कि गुप्त तरीके से शोध करके मशीनें बनाता था। राज्यपाल ने कहा कि इस तथ्य को छिपाने के लिए रावण ने झूठ फैलाया था कि कुंभकरण 6 महीने तक सोता है। उन्होंने कहा कि हमें यह ज्ञान नहीं है, लेकिन किताबों में सब लिखा है।
Shivpuri: खाद के लिए परेशान किसानों ने किया चक्काजाम, कालाबाजारी के लगाए आरोप
दीक्षांत समारोह में पहुंची थीं राज्यपाल
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामायण में कुंभकरण एक टेक्नोक्रेट था। वह 6 महीने तक नहीं सोता था, बल्कि गुप्त तरीके से रिसर्च करके मशीनें बनाता था। रावण उसे ऐसा करने के लिए कहता था। लोगों से यह बात छिपाने के लिए रावण ने अफवाह फैला दी थी कि कुंभकरण 6 महीने तक सोता है।
उन्होंने कहा कि लोगों को यह नहीं पता कि रावण ने किस विमान में सीता का अपहरण किया था। क्या आपने कभी सोचा है?
इससे पहले भी सुर्ख़ियों में आ चुकी हैं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
बता दें, इससे पहले भी आनंदीबेन पटेल का एक वीडियो चर्चा में आया था,जब उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने 19 जुलाई को बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाया था, जिसके तहत प्रदेश में 36.51 करोड़ पौधे लगाए गए थे। इसके लिए वन विभाग के सहयोग से प्रदेश के कई जिलों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया था। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वृक्षारोपण अभियान में शामिल होने सीतापुर पहुंची थीं। लेकिन यहां पर्याप्त व्यवस्था न होने पर वह अधिकारियों पर भड़क गईं।