होम / Lakhimpur Violence : कांग्रेस नेताओं का दल लखीमपुर के लिए रवाना

Lakhimpur Violence : कांग्रेस नेताओं का दल लखीमपुर के लिए रवाना

India News Editor • LAST UPDATED : October 4, 2021, 8:45 am IST

Lakhimpur Violence : Congress leaders leave for Lakhimpur

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
गत दिवस यूपी के लखीमपुर में हुई हिंसक घटना के बाद पूरे देश के किसानों में उबाल है। ज्ञात रहे कि इसमें चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी। रविवार रात से ही भाजपा को छोड़कर अन्य सभी राजनीतिक दलों के नेता घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए। जिनको स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Lakhimpur Violence : सड़क मार्ग से रवाना हुआ दल

किसानों के परिजनों से मिलने के लिए एक दल प्रदेश के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में लखीमपुर के लिए रवाना हुआ। इसमें कुलजीत सिंह नागरा, कुलबीर सिंह जीरा, बरिंद्रमीत सिंह पेहरा, प्रमिंद्र सिंह पिंकी, कुलदीप सिंह वैद्य और अंगद सिंह सैनी भी मौजूद हैं। सोमवार सुबह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को यूपी सरकार ने हवाई मार्ग से प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद यह सभी सड़क मार्ग से लखीमपुर के लिए रवाना हुए।

Also Read : Lakhimpur Violence : प्रदेश सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Lakhimpur Violence : नवजोत सिंह सिद्धू ने गवर्नर हाउस के बाहर दिया धरना

Lakhimpur Violence : Congress leaders leave for Lakhimpur

गत दिवस उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ हुई हिंसक  घटना का सोमवार को पूरे पंजाब में विरोध हुआ। जगह-जगह किसानों ने डीसी आॅफिस का घेराव किया। उधर किसानों के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने समर्थकों के साथ राज्यपाल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया।

Navjot Singh Sidhu staged a sit-in outside the Governor's House

इस दौरान सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार जहां देश के किसानों पर काले कृषि कानून धक्के से थोप रही है। वहीं भाजपा सरकारें किसानों पर हर रोज जुल्म ढहा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों से हिंसक झड़प इसी का परिणाम है। पुलिस ने सिद्धू व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का दिल्ली में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत, देखें वीडियो
IPL 2024: CSK के पूर्व कप्तान MS Dhoni की दरियादिली ने जीता फैंस का दिल, दिव्यांग फैन को दिया ऑटोग्राफ
Shamita Shetty ने दिखाया अपना हिडन टैलेंट, स्केचिंग करते वीडियो किया शेयर, फैंस कर रहे तारीफ
UP Board Results 2024: यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा में शुभम वर्मा और 10वीं में प्राची निगम ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट- Indianews
Surbhi Jain ने 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, डिम्बग्रंथि कैंसर से जूझ रही थी फैशन इन्फ्लूएंसर-Indianews
IPL 2024: शानदार फॉर्म के बावजूद उपरी क्रम में बल्लेबाजी क्यों नहीं करते हैं MS Dhoni? CSK के कोच का खुलासा