Lakhimpur Violence : आरोपियों की गिरफ्तारी तक लड़ाई जारी रहेगी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलकर भले ही गुरुवार को नई दिल्ली लौट गए, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा का संघर्ष जारी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इन सभी को इंसाफ मिले, इसके लिए मैं लडूंगी। जब तक मंत्री बर्खास्त नहीं होगा और जब तक मंत्री का लड़का गिरफ्तार नहीं होगा तब तक तो मैं बिल्कुल अडिग रहूंगी। कल मैंने उन परिवारों को वचन दिया है।
Lakhimpur Violence : पीड़ितों का मुआवजा नहीं न्याय चाहिए
इस अवसर पर प्रियंका ने कहा कि पीड़ितों को मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी भी इस प्रकरण पर अपना इस्तीफा दें। प्रियंका ने कहा कि भले ही कुछ भी हो जाए, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।