होम / Legislative Assembly of UP : यूपी की विधान सभा में बोले अखिलेश यादव, विपक्ष को भी दीजिये बोलने का मौका

Legislative Assembly of UP : यूपी की विधान सभा में बोले अखिलेश यादव, विपक्ष को भी दीजिये बोलने का मौका

Rahul Dev Sharma • LAST UPDATED : March 29, 2022, 6:53 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Legislative Assembly of UP यूपी में 18 वीं विधान सभा गठन के बाद नए विधान सभा अध्यक्ष अपने पद पर आसाीन हो गए। इसके बाद सीएम योगी ने सदन को संबोधित किया।

उनके बाद नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन को संबोधित किया। आप विपक्ष को भी बोलने का उतना ही मौका दीजिएगा जितना सत्ता पक्ष को। हमको तो भरोसा है कि आप हम सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करेंगे।

अखिलश ने अपने अंदाज में दी बधाई (Akhilesh congratulated in his own style)

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे कानपुर से लगातार कई चुनाव जीतते रहे सतीश महाना को अपने ही अंदाज में बधाई दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हालांकि आप राइट साइड (सत्ता पक्ष की ओर) से आए हैं लेकिन यहां आपको लेफ्ट (विपक्ष) की तरफ देखना है। चुटीले अंदाज और इशारों ही इशारों में सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि आगे जब हम सवाल उठाएंगे तो हमें आपकी जरूरत पड़ेगी।

Read More : Ramnagari Ayodhya :  नवरात्र से मिलेगा रामभक्तों को सीता रसोई का प्रशाद

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT