India News (इंडिया न्यूज),Lucknow News: आज राष्ट्रपति मुर्मू दो दिन लखनऊ दौरे पर है। आज शाम पांच बजे वह गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होंगी जबकि यानी कल सुबह 11 बजे से होने वाले ट्रिपल आईटी (IT) के दीक्षांत समारोह में भी वे शामिल होंगी।

दीक्षांत समारोह में शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल लखनऊ में रहेगी। आज शाम 5 बजे वे गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के कार्यक्रम में शामिल होंगी। जबकि कल मंगलवार सुबह 11 बजे से होने वाले ट्रिपल आईटी (IT) के दीक्षांत समारोह में भी वे शामिल होंगी। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार को डायवर्जन व्यवस्था सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। वहीं मंगलवार को सुबह 8 बजे से कार्यक्रम के समापन तक यातायात बदला रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

राष्ट्रपति के लखनऊ शहर में रहने के दौरान वैकल्पिक मागों पर किसी तरह के वाहन ठेले व रेडी आदि नहीं रहेंगे। हालांकि इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस आदि को ट्रैफिक पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल के फोन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

एयरपोर्ट छावनी में तब्दील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को देखते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। रविवार के दिन एयरपोर्ट के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई स्थान पर बैरियर भी बनाए गए हैं। राष्ट्रपति के स्वागत और यहां से उनका काफिला रवाना करने का पूर्वाभ्यास भी किया गया।

वीआईपी हैंगर में उनका स्वागत

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति सोमवार शाम करीब 04:50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यहां वीआईपी (VIP) हैंगर में उनका स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगी।

रक्षामंत्री एक दिवसीय दौरे पर

रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह भी आज लखनऊ शहर में रहेंगे। बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री एक दिवसीय दौरे पर दोपहर 3:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

27वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम

रक्षामंत्री अमौसी एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे डिवाइन हार्ट हॉस्पिटल की 27वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। कार्यक्रम की समाप्ति केबाद वे शाम 06:40 बजे रवाना होंगे और चौक, सोंधी टोला स्थित पूर्व मंत्री स्व आशुतोष टंडन के आवास पर जाएंगे। रक्षामंत्री रात 8:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।