India News (इंडिया न्यूज़),Maha Kumbh 2025: सनातनों का महापर्व महाकुंभ को लेकर लगातार चर्चा जारी है। वहीं अब प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में पहुंची अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ले ली। अभिनेत्री को नया नाम दिया गया। दीक्षा लेने के बाद ममता कुलकर्णी ने भगवा वस्त्र धारण कर लिया। इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाए जाने का काफी विरोध हो रहा है। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में बड़ा बवाल शुरू हो गया है।
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय बड़ी कार्रवाई करेंगे
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटाया जाएगा। संभावना है कि आज दोपहर इसकी घोषणा हो जाएगी। माना जा रहा है कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाना लक्ष्मी नारायण को भारी पड़ गया है। इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। कई बड़े संतों ने इसका विरोध किया था।
हाल ही में ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर अपने हाथों से पिंडदान किया था। तब कहा गया था कि ममता कुलकर्णी अब यमाई ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी, तब से अभिनेत्री महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
वीडियो शेयर किया
उन्होंने महाकुंभ से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वे भगवा वस्त्र पहने साध्वियों के साथ खड़ी नजर आईं। इससे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में एक्ट्रेस कहती नजर आईं, “नमस्ते दोस्तों, गुड मॉर्निंग, मैं कल दुबई वापस जा रही हूं और जनवरी में कुंभ मेले में शामिल होने आऊंगी। शाही स्नान और डुबकी के लिए वापस इलाहाबाद आऊंगी। तब तक आप सभी अपना ख्याल रखें। मैं अपने सभी प्रशंसकों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया और मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।”
मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
हाल ही में ममता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर भारत आने की जानकारी दी। क्लिप में कुलकर्णी कहती नजर आईं, “नमस्ते दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत ‘आमची मुंबई’ लौटी हूं। यहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गईं। मैं बहुत उत्साहित थी और फ्लाइट के उतरने से पहले इधर-उधर देख रही थी।”
ठंड फिर दे सकती है दस्तक, बिहार समेत इन राज्यों में भी बदल सकता है मौसम, जाने वेदर अपडेट