India News (इंडिया न्यूज),Mahakumbh 2025: सनातन आस्था के सबसे बड़े महाकुंभ 2025 को योगी सरकार के निर्देशन पर भव्य बनाने का कार्य यूपी के प्रयागराज में काफी जोर शोर से चल रहा है। प्रयागराज में न केवल संगम क्षेत्र बल्कि पूरे शहर में निर्माण कार्य युद्धस्तर पर हो रहा हैं। शहर के अंदर सड़कों, चौराहों, फ्लाई ओवर, पार्कों और होटलों का निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है। जिसके चलते शहर में पिछले कुछ महीनों से कई राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कंसट्रक्शन कंपनियां प्रयागराज में डेरा डाले हुए हैं।
आयोजन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित
आपको बता दें कि इन सभी कंपनियों के इंजीनियर, अधिकारियों और कर्मचारियों के शहर में ठहरने और खाने की जरूरत ने प्रयागराज निवासियों के होटल और मकान मालिकों को आय का नया जरिया प्रदान कर रहे है। प्रयागराज के निवासी महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर काफी अधिक उत्साहित है।
प्रोजेक्टस तेजी से पूरे करने में जुटी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन को लेकर पूरे शहर और आस-पास के मेला क्षेत्र में अनेक निर्माण कार्य चल रहे हैं। सरकार के निर्देशानुसार सभी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य 15 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। कई सरकारी और निजी कंसट्रक्शन कंपनियां शहर में अपने प्रोजेक्टस तेजी से पूरे करने में लगी हुई हैं।
रशियन लड़की को चाहिए इंडियन दूल्हा, मगर शर्तें जान टूट जाएगा भारत के सभी जवानों का दिल, देखें वीडियो