इंडिया न्यूज़, अयोध्या:
इंडिया न्यूज़ के अयोध्या अधिवेशन राम राज्य 2022 का उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार निवेश और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की। यह कार्यक्रम राम की पैड़ी पर इंडिया न्यूज की तरफ से आयोजित करवाया गया है। इस अधिवेशन में राम राज्य की परिकल्पना को लेकर बातचीत की जाएगी कि राम राज्य को स्थापित करने के लिए सरकार की क्या नीतियां हैं और क्या परियोजनाएं हैं। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में धर्म संसद में राम वल्लभ कुञ्ज के महंत राजकुमार दास ने अपना पक्ष रखा।
यह भी पढ़ें : इंडिया न्यूज़ के Ayodhya Adhiveshan Ram Rajya 2022 में बोले केशव प्रसाद मौर्य, कहा- गरीब का विकास हो वही राम राज्य है
भारतीय नागरिक होने का गर्व होना चाहिए
राम राज्य की परिकल्पना किस तरह पूरी होगी के सवाल पर राजकुमार दास (Rajkumar Das) ने कहा कि “इस देश में एक विधान होना चाहिए। हम सभी को भारतीय नागरिक होने का गर्व सभी को होना चाहिए। इसके लिए एक विधान अति आवश्यक है। जब भी असुरी शक्तियां बढ़ेंगी तब दैवीय शक्तियां सामने आएंगी। देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जी देशवाशियों को एक सूत्र में पिरोने कि ताकत रखते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) जी, जो कि एक संत भी हैं। संत ही इस देश का नेतृत्व करेगा। राम राज्य आकर ही रहेगा, उसे कोई रोक नहीं सकता है। जो भी ऐतिहासिक भूलें हुईं थी वो सब सुधरेंगी।”
अयोध्या में राम राज्य पहले से जारी
अयोध्या में दिन भर भजन कीर्तन होते हैं। एक तरफ सुबह 5 बजे नमाज होती है तो दूसरी तरफ आरती। अयोध्या में किसी प्रकार कोई रोक नहीं है। इससे बड़ा राम राज्य और क्या हो सकता है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (Muslim Personal Law Board) पर हमला करते हुए महंत ने कहा कि निश्चित रूप से उनका कुछ सिद्ध विचार ही है। अगर भारत में रहकर भी हम भारत के नहीं हुए तो हमें भारत में रहने का अधिकार भी नहीं है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : इंडिया न्यूज़ के Ayodhya Adhiveshan Ram Rajya 2022 में बोले नितिन अग्रवाल, कहा- भगवान राम हमारे आराध्य