India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। वहीँ मौसम विभाग ने आज राज्य के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीँ आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड क्षेत्र के 45 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीँ बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
UP Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में तेज आंधी, बिजली चमकने और बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है। अवहीँ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, मध्य पाकिस्तान के ऊपर निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं हमारे देश में हरियाणा के ऊपर भी ऐसी ही चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। इन दोनों के बीच एक द्रोणिका बनी हुई है। इसी बीच मध्य क्षोभमंडल में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। जिसके कारण लगातार बारिशों का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 जून तक यह स्थिति अपने चरम पर होगी। ऐसे में प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में आंधी, बारिश या तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने या ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।