India News (इंडिया न्यूज),Aligarh News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देश के लोगों में एक अलग ही आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीँ अब इस हमले के बाद केंद्र सरकार भी एक्टिव हो गई है। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। वहीँ उन्हें 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। हालांकि, यह समयसीमा आज खत्म हो रही है। वहीँ यूपी के अलीगढ़ में 57 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहे हैं। अब पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाई उनकी तलाश में जुटी है। वहीँ अब योगी सरकार भी इसे लेकर एक्टिव हो गई हैं।
Petrol Diesel Price Today:पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें हुई जारी, जानें आपके शहर में क्या है दाम
cm yogi
पहलगाम हमले के बाद से ही यूपी सरकार एक्टिव है। वहीँ अब केंद्र सरकार के फैसले के बाद अलीगढ़ जिला प्रशासन अब इन पाकिस्तानी नागरिकों का डाटा खंगाल रहा है। दरअसल, ये सभी लॉन्ग टर्म वीजा पर अपने रिश्तेदारों के यहां आए हुए हैं। ये यहां से पाकिस्तान आते-जाते रहते हैं। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक जिला प्रशासन अब इन्हें ढूंढकर पाकिस्तान भेजने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि इनमें से 15 लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी कर दिया है।
वहीँ इस मामले को लेकर अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जानकारी दी कि पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर अंदर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। अलीगढ़ में रह रहे पाकिस्तानियों का डाटा जुटाया जा रहा है। वहीँ केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 57 से ज्यादा पाकिस्तानी वीजा पर अलीगढ़ आए हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि 2022 में 17 पाकिस्तानी नागरिकों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। उस समय तीन हिंदू परिवारों को नागरिकता दे दी गई थी, जबकि 4 मुस्लिम परिवारों के आवेदन पर फैसला नहीं हुआ है।