India News (इंडिया न्यूज),UP News: देश में बढ़ते अपराध के मामलों ने झंकझोर कर रख दिया है। वहीं धर्म के नाम हो रहे अत्याचार का भी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी के बदायूं से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, ढोल-नगाड़ों पर भजन गाते हुए मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर मुस्लिम युवकों की भीड़ ने जमकर हमला कर दिया। वहीं सोमवार देर शाम दर्जनों हमलावरों ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से बाइक खड़ी करके हिंदू परिवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेर लिया। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से सभी की पिटाई की गई। इतना ही नहीं इस दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और उनके जेवर भी लूट लिए गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस भयानक हमले में घायल 30 लोग घायल हुए हैं। वहीं इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पीड़ितों ने आरोप लगाए हैं कि हमलावरों के भागने के बाद पुलिस पहुंची है।
up police
दरअसल, सिमरिया गांव निवासी अंकित के बेटे का मुंडन संस्कार था। इस दौरान सारा प्रोग्राम होने के बाद शाम सात बजे सैंजरी स्थित शिव मंदिर में मुंडन संस्कार के बाद अंकित, उसके परिजन और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। वहीं उन्होंने बताया कि महिलाएं ढोलक पर मंगल गीत और भजन गा रही थीं। इस दौरान मुस्लिम युवकों ने कुतराई गांव के चौराहे पर ढोलक और मंजीरे की आवाज सुनकर हुड़दंग काट दिया। वहीं इस दौरान वो लोग गाली-गलौज करते हुए आगे बढ़ गए। थोड़ा आगे बढ़ने पर देखा कि कई मुस्लिम युवक सड़क पर बेतरतीब ढंग से बाइक खड़ी करके खड़े थे। जिसके बाद उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दी।
उन्हें देखकर चालक ने ट्रैक्टर रोका तो आरोपियों ने हमला कर दिया। वे सभी ट्रॉली में घुस गए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने गांव से अपने अन्य साथियों को बुला लिया। लाठी-डंडे चलने से किरण, अंकित, कविता, उर्मिला समेत 30 लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर कुछ राहगीरों ने थाना पुलिस को फोन किया। आरोप है कि काफी देर बाद थाना प्रभारी उदयवीर सिंह पहुंचे। तब तक आरोपी भाग चुके थे।