India News (इंडिया न्यूज), Agra News: आगरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, आगरा की शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर रखने के आरोप में पुलिस ने नजीरुद्दीन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। मस्जिद में लगे CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने पांच घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शहर के मंटोला थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसने शहर का माहौल खराब करने की नीयत से ऐसा किया था।
agra jama masjid news
मस्जिद में उस समय हड़कंप मच गया जब मस्जिद में एक जानवर का कटा हुआ सिर मिला। दरअसल, आज फज्र की नमाज अदा करने आए लोगों ने मस्जिद में पानी की टंकी के पास एक थैला पड़ा देखा जिस थैले में से काफी बदबू आ रही थी। जब उस थैले को खोला तो अंदर देखने पर लोगों के होश उड़ गए। दरअसल उसमें प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर मिला। यह देख वहां मौजूद लोगों में गुस्सा और भी ज्यादा भड़क गया। इस दौरान उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मस्जिद पहुंच गए। मस्जिद की प्रबंध समिति ने इस घटना पर ऐतराज जताते हुए इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और सीसीटीवी के आधार पर व्यक्ति की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाईं।
जिस स्पेशल प्लेन से भारत लाया आतंकी तहव्वुर राणा, जाने उसकी कितनी है टिकट
वहीँ बस पांच घंटे में पुलिस ने आरोपी नजीरुद्दीन को दबोच लिया। वहीँ अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि किसके कहने पर उसने मस्जिद के अंदर प्रतिबंधित जानवर का कटा हुआ सिर रखा था। फिलहाल घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। मस्जिद कमेटी ने भी शांति की अपील की है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने इस बात की जानकारी दी कि शख्स को पकड़ने के लिए 100 लोगों को लगाया गया था।वहीँ सीसीटीवी में दिखा कि वो स्कूटी पर आया था।