होम / Noida Crime : लव मैरिज के 7 माह बाद सड़क पर पत्नी की हत्या

Noida Crime : लव मैरिज के 7 माह बाद सड़क पर पत्नी की हत्या

Vir Singh • LAST UPDATED : September 18, 2021, 8:46 am IST

इंडिया न्यूज, नोएडा :

Noida Crime राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना इलाके में फेंक दिया। मृतका की पहचान फेस तीन थाना क्षेत्र निवासी रंजीता के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। मामला इंदिरापुरम थाने से जुड़ा होने के कारण इंदिरापुरम पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। नोएडा फेज-3 थाना क्षेत्र के छजारसी गांव निवासी लालता प्रसाद की सात महीने पहले यूपी के कन्नौज की 23 वर्षीय रंजीता के साथ लव मैरिज हुई थी। लालता प्रसाद को रंजीता के अवैध संबंधों का शक था। इसी सप्ताह बुधवार शाम वह रंजीता को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दवाई दिलाने गया था। इस बीच टेंपो से उतरने के बाद रंजीता किसी से फोन बात करते हुए आगे चली गई। कुछ देर बाद लालता पीछे से पहुंचा तो उसने रंजीता को किसी युवक के साथ देख लिया। इसके बाद युवक तो मौके से फरार हो गया, लेकिन लालता ने रंजीता की चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। वह ेशव को कनावनी में सत्यम फार्म हाउस के पास छोड़कर आ गया। गुरुवार को महिला के शव की पहचान रंजीता के रूप हो गई थी।

Read More : Meerut शक के चलते पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से किए कई वार 

Read More : Karnataka Crime : बेंगलुरु में घर से 5 लोगों के शव बरामद

Connact Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT