India News UP(इंडिया न्यूज़ Uttar Pradesh:  यूपी से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, एक शख्स ने अपने ससुराल पर आरोप लगाया कि उसकी शादी लड़की बता कर किन्नर से करा दी गई है। इस बात को लेकर लड़के और लड़की के परिवार के बीच जम कर हंगामा हुआ।

जमकर हुआ दोनों पक्षों में विवाद

ये मामला उत्तर प्रदेश के देवबंद का बतया जा रहा है, लड़के ने अपनी पत्नी को किन्नर बतया और कहा मेरे साथ धोखा किया गया है। वही लड़की के परिवार के लोग इस बात को खारिज करते हुए कहते है कि उनकी लड़की नार्मल लड़कियों की तरह है। कोई किन्नेर नहीं है। इस हंगामे के बाद लड़के ने अपने ससुराल पर थाने में शिकायत दर्ज कराई की लड़की वालो ने उन्हें धोका दिया है। इस पर पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों की सहमति के बाद लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

लड़की पर किंन्नर होने का आरोप

नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स की पहली पत्नी की मौत 6 महीने पहले हो गई थी। इसके बाद 15 दिन पहले परिवार वालो ने उसकी शादी उसी एरिया के दूसरे मोहल्ले की एक लड़की से करा दी लेकिन शादी के तुरंत बाद ही लड़के वालों ने लड़की को उसके घर वापस भेज दिया। लड़के वालो ने लड़की पर किंन्नर होने का आरोप लगया और शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में झगड़ा चल रहा है।

लड़की का मेडिकल टेस्ट

दोनों परिवार के लोगो को थाने बुलाया गया, तो वहां भी दोनों पक्षों के बिच बहस होती रही। लड़की ने अपने ऊपर बताए आरोप को झुटलाया है,वही लड़के का कहना है कि उसकी शादी किन्नर से करा दी गयी है। पुलिस ने कहा दोनों परिवार की बात सुनी जाएगी और उसी के आधार पर करवाई होगी। बतया ये जा रहा है कि जांच के बाद ही पता चैलगा कि आखिर सच क्या है। जांच से पहले लड़के और लड़की वालो की आपसी सहमति के बाद लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

पांच मिनट का बवाल दे गया 8 साल की सहर को जिंदगी भर का दर्द, अम्मी से पूछ रही ये सवाल- अब्बू कब आएंगे…