होम / गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंधेंगे एक हजार जोड़े

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विवाह बंधन में बंधेंगे एक हजार जोड़े

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : November 28, 2022, 11:13 am IST

(इंडिया न्यूज़, Gorakhpur): गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मलेन की सारी तैयारियां हो चुकी है। इस सामूहिक विवाह सम्मलेन में 1192 जोड़े विवाह के बंधन में बंधेंगे। इस विवाह सम्मलेन में नव-विवाहित को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देंगे।

विवाह के बंधन में 31 मुस्लिम जोड़े बंधेंगे

समाज कल्याण विभाग ने सभी ब्लॉक में से 1192 जोड़ो को सामूहिक विवाह के लिए चयनित किया गया है। जिसमे 31 मुस्लिम जोड़े भी शामिल है। इसके साथ ही निकाह कराने के लिए 5 मौलवी और शादी करवाने के 15 पंडित मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं विवाह स्थल पर 250 से अधिक बेदी बनाई गई है। एक बेदी पर चार जोड़ों का विवाह होगा। सभी जोड़ों को सुबह आठ बजे विवाह स्थल पर बुलाया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आने वाले जोड़ों एवं उनके स्वजन के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। अधिक संख्या को देखते हुए भोजन के लिए 15 काउंटर बनाए गए हैं।

आपको बता दें, शनिवार की शाम से टेंट लगाया जा रहा है। रविवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने तैयारियों पर निगरानी रखी। मुख्यमंत्री के लिए बन रहे मंच पर सभी तैयारियां देखी गईं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी जोड़ों एवं उनके स्वजन से सुबह आठ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.