India News (इंडिया न्यूज), UP News: UP के बुलंदशहर में सोमवार रात को बड़ा हादसा हो गया, घर में रखे सिलेंडर में धमाका हो गया। सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार को 6 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि मकान तक ढह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई
आपको बता दें कि ये दर्दनाक हादसा बुलंदशहर के सिकंदराबाद में आशापुरी कॉलोनी में रात क़रीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ। हालांकि, लेकिन अभी तक साफ नहीं हुआ है कि ये सिलेंडर घरेलू LPG सिलेंडर था या ऑक्सीजन का कुछ लोगों के अनुसार धमाका ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो वहां काफी चीख-पुकार मची थी। इसके बाद तुंरत पुलिस को जानकारी दी गई।
3 पुरुषों की मृत्यु हुई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। DM चंद्र प्रकाश सिंह ने रात में ही घटनास्थल पर गए। बताया जा रहा है कि इस घर में 18-19 लोग रहते थे। राहत और बचाव टीम ने मलबे से 8 लोगों को निकाला, जिनकी हालत काफी गंभीर है। इस हादसे में 1 बच्ची समेत 2 महिलाएं और 3 पुरुषों की मृत्यु हुई है।