होम / PM Modi In Mahoba बुंदेलखंड क्षेत्र को दी 3240 करोड़ की सौगात

PM Modi In Mahoba बुंदेलखंड क्षेत्र को दी 3240 करोड़ की सौगात

Vir Singh • LAST UPDATED : November 19, 2021, 8:00 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

PM Modi In Mahoba प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र को 3,240 करोड़ रुपए की सौगात दी। वीर भूमि महोबा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना और मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना का लोकार्पण किया। पीएम ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा।

परिवारवादियों की सरकारों ने अधिकतर गांवों को दशकों तक प्यासा रखा (PM Modi In Mahoba)

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों की सरकारों ने दशकों तक यूपी के अधिकतर गांवों को प्यासा रखा है। ऐसी सरकारें किसानों को सिर्फ अभाव में रखना चाहती थीं। वे किसानों के नाम से घोषणाएं करते थे, लेकिन किसान तक पाई भी नहीं पहुंचती थी, जबकि पीएम किसान सम्मान निधि से हमने अब तक 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे हैं।

विपक्षी समस्याओं की राजनीति करते हैं, हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं (PM Modi In Mahoba)

पीएम मोदी ने कहा, हम बुंदेलखंड से पलायन को रोकने के लिए इस क्षेत्र को रोजगार में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और यूपी डिफेंस कारिडोर भी इसका एक बहुत बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पहली बार बुंदेलखंड के लोग विकास के लिए काम करने वाली सरकार देख रहे हैं। विपक्षी समस्याओं की राजनीति करते हैं और हम समाधान की राष्ट्रनीति करते हैं।

Read More : Agricultural Laws Withdrawal चुनावी राज्यों में मास्टरस्ट्रोक साबित होगा फैसला

पिछली सरकारों ने बुंदेलखंड को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी (PM Modi In Mahoba)

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक शासन करने वालों ने बारी-बारी से बुंदेलखंड को उजाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां के जंगलों, संसाधनों को कैसे माफिया के हवाले किया गया, ये किसी से छिपा नहीं है। अब इन्हीं माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, तो कुछ लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं। ये लोग कितनी भी तौबा मचा लें, यूपी के विकास के काम, बुंदेलखंड के विकास के काम रुकने वाले नहीं हैं।

Read More :Agricultural Laws छोटे किसानों को होना था कानूनों का फायदा : मनोहर लाल

Connect Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

RR vs DC, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने ऋषभ पंत
Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में हुई छापेमारी
Ali Fazal और Richa Chadha खुद का फैशन ब्रांड करेंगे लॉन्च, लखनऊ के स्थानीय कारीगरों को देंगे रोजगार
World’s largest snake: दुनिया का सबसे बड़ा सांप अमेज़न के जंगलों में पाया गया मृत, गोली मारे जाने की संभावना
RR vs DC Toss Update : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
Voting Percentage: 2024 चुनाव में बन सकता है मतदान का रिकॉर्ड, जानें आजादी से लेकर अबतक कितना आया अंतर
IPL 2024,RR vs DC Live Score: राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जयसवाल 5 रन बनाकर आउट
ADVERTISEMENT