होम / प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की तैयारी, चुनाव लड़ने वालों की कम की जाएगी जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की तैयारी, चुनाव लड़ने वालों की कम की जाएगी जिम्मेदारी

India News Editor • LAST UPDATED : September 6, 2021, 8:26 am IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चुनाव में कांग्रेस का पद्रर्शन शानदार हो इसके लिए संगठन के स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल करने की तैयारी जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फिर से फेरबदल की तैयारी है। जो पदाधिकारी चुनाव लड़ेंगे, उनकी जिम्मेदारियां कम की जाएंगी। वहीं, निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर किया जाएगा। नई सूची पर मंथन चल रहा है, जल्द ही औपचारिक घोषणा होगी।
महासचिव प्रियंका वाड्रा नई धार देने की तैयारी में
दरअसल, जब से महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की प्रभारी बनी हैं, तब से संगठन की सक्रियता पर विशेष जोर है और वह नई धार देने की तैयारी में हैं। उनके समय में सबसे पहले पीसीसी को छोटा किया गया, ताकि आसानी से बैठक हो सके। अब तक कुल तीन बार कमेटी में बदलाव किया गया है। हर बार ही कुछ पदाधिकारियों को कमेटी से बाहर कर दिया गया। हटाए जाने वाले पदाधिकारियों के नामों का जिक्र नहीं किया जाता है। इस तरह के निर्णय का आधार सिर्फ निष्क्रियता बताया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में शामिल कई नेताओं को चुनाव लड़ने की हरी झंडी दी है। इनमें से कई नेताओं पर वर्तमान में 7-8 से ज्यादा जिलों का भी प्रभार है। जहां जाकर उन्हें किए गए कामों की रिपोर्टिंग हाईकमान को करनी होती है।

चुनाव की तैयारियों में व्यस्त होने के चलते उन्हें इन जिलों की जिम्मेदारी निभाने में मुश्किल होगी। इसलिए इन पदाधिकारियों के प्रभार वाले जिले कम किए जा सकते हैं। संगठन का काम ठीक से न करने वाले और जन आंदोलनों से दूर रहने वाले पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। पार्टी के एक नेता ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि फेरबदल की सूची लगभग तैयार है। प्रियंका गांधी की औपचारिक मुहर लगते ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार 500 डांसर्स के साथ करेंगे जबरदस्त डांस नंबर, 30 से ज्यादा होंगे एक्टर्स -Indianews
SIPRI Report: सेना और हथियार पर खर्च करने में कितने नंबर पर भारत? नंबर वन पर अमेरिका
PM MODI: राजस्थान में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा पार्टी के राज में राम नाम लेना था अपराध-Indianews
IPL 2024: T20 World Cup के लिए इरफान पठान ने चुनी टीम इंडिया की टॉप 3, विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर की टिप्पणी
Rakul Preet Singh पर सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, पति Jackky Bhagnani ने पत्नी को किया प्रोटेक्ट, देखें वीडियो -Indianews
America: माता-पिता की लापरवाही से गई मासूम की जान, जानें क्या है पूरा मामला-Indianews
Brij Bhushan Sharan Singh: पत्रकारों पर फिर भड़के बृजभूषण सिंह, टिकट न मिलने पर तोड़ी चुप्पी
ADVERTISEMENT