India News (इंडिया न्यूज),CM Yogi-Ram Mandir: आज रामनगरी अयोध्या में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। ऐसा इसलिए क्यों आज यानी गुरुवार को एक बार फिर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव की गवाह बनने जा रही है। आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राजा राम के दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, जिसे लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। केवल यही नहीं बल्कि प्राचीर के सात उपमंदिरों में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भी आज होने वाली है। इस खूबसूरत मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि इस कार्येक्रम का हिस्सा बने हैं।
ram mandir
जानकारी के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचेंगे। वहीँ वो करीब 6 घंटे रामनगरी में ही रुकेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में पाठ लेंगे। वहीं उनका पहला पड़ाव श्रीराम जन्मभूमि मंदिर होगा, जहां वो लगभग दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान वो रामलला के दर्शन करेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। खबर है कि यह समारोह सुबह 11:25 से 11:40 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में होगा, जिसमें काशी और अयोध्या के 101 वैदिक आचार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें , राम मंदिर परिसर के बाद सीएम योगी हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वो राम कथा पार्क पहुंचेंगे, जहां वो अयोध्या नगर निगम के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में नगर निगम की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा और सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सरयू नदी के तट पर पहुंचेंगे, जहां वह सरयू महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और सरयू पूजन में हिस्सा लेंगे। वहां से वह मणिराम दास छावनी जाएंगे, जहां वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे।