India News (इंडिया न्यूज),Ram Mandir: एक बार फिर से राम मंदिर रोशनी और फूलों से सज गया है। एक बार फिर से आप लोग राम जी के एक अलग रूप का दीदार करेंगे। दरअसल, पिछले साल 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया था और रामलला को स्थापित किया गया था। वहीँ अब दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा समारोहका आयोजन किया जा रहा है। जो दो दिनों तक चलने वाला है। इसकी शुरुआत आज यानी 3 जून से हो गई है और यह 5 जून तक चलेगा।
ram mandir
वहीँ इस आयोजन से पहले राम मंदिर को एक बार फिर सजा दिया गया है। जहां पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भगवान राम के बाल स्वरूप को स्थापित किया गया था, वहीं इस बार भगवान राम को राजा के रूप में स्थापित किया जाएगा। वहीँ राजा राम की स्थापना के साथ ही दूसरे प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शेष सात उप मंदिरों में स्थापित मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इनमें प्राचीर पर शिवलिंग, अग्नि कोण में श्री गणेश, महाबली हनुमान, सूर्य देवता, मां भगवती, अन्नपूर्णा माता की मूर्तियां, मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार और प्राचीर में शेषावतार की मूर्ति शामिल हैं।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर का दिव्य, स्वर्ण-मंडित शिखर और नवनिर्मित प्रथम तल
अयोध्या फिर सज धज कर तैयार है। रामलला तो आ चुके हैं, दिव्य और भव्य मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आगमन हो रहा है। पूरे विधि विधान के साथ 5 जून को राम दरबार की प्राण… pic.twitter.com/JCeY0arv0T— NAVEEN CHAUHAN (@RoyalRajputUp16) June 3, 2025
भगवान राम के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के 16 महीने बाद ही राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसे लेकर भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा हैं। वहीँ अब भगवन के राजा रूप को देखने के लिए भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस बार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभ मुहूर्त अयोध्या के प्रसिद्ध आचार्य पंडित प्रदीप शर्मा, आचार्य राकेश तिवारी और आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री ने तय किया है।
दर्द से चीख पड़े पुतिन…खूंखार तानाशाह के मुंह से निकली ये डरा देने वाली बात