India News (इंडिया न्यूज),UP:उत्तर प्रदेश के युवाओं को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य में होमगार्ड की बंपर वैकेंसी निकलने वाली है, जिसके तहत जुलाई से 44 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती कांस्टेबल भर्ती की तर्ज पर होगी, यानी परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि इस भर्ती के लिए करीब 15 लाख आवेदन आएंगे।
पिछले साल जून में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में होमगार्ड जवानों की भर्ती की घोषणा की थी। दिलचस्प बात यह है कि होमगार्ड की यह भर्ती राज्य में 14 साल बाद हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भर्ती मुख्यालय स्तर पर होगी और हाईस्कूल पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 साल तय की गई है।
CM Yogi
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की भी भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के तहत कांस्टेबल के 19 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे, जिसके लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बोर्ड आने वाले हफ्तों में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
कांस्टेबल के अलावा यूपी पुलिस में 4543 सब इंस्पेक्टर की भी भर्ती की जाएगी। इस बार यूपी पुलिस एसआई भर्ती में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव के तहत सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का फैसला किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयु सीमा में यह छूट चयन वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए दी जानी है। कहा जा रहा है कि इस छूट का लाभ उन 5 लाख युवाओं को भी मिलेगा, जिनकी आयु पार हो चुकी है।यूपी पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। हाल ही में योगी कैबिनेट ने फैसला लिया था कि अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। हालाँकि, इस आरक्षण का लाभ केवल उन अग्निवीरों को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं।
सोनम रघुवंशी क्यों बनी हत्यारी पत्नी? खोल दिए हनीमून के सारे राज, बताया पति को क्यों काट डाला