India News (इंडिया न्यूज), Rule Change in 1 February: कल से फरवरी का महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में 1 फरवरी से उत्तर प्रदेश में कई नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। साथ ही, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट भी पेश होने वाला है। नए महीने के साथ ही कुछ नियम भी बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर UP की आम जनता पर देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि 1 फरवरी से कौन से नियमों में बदल होने जा रहा हैं या कौन से नए नियम शामिल होने वाले हैं।
सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी के नियम
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लेने जा रही है। 1 फरवरी से छुट्टी और सेवा संबंधी सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन पूरा करना अनिवार्य हो जाएगा। यह प्रावधान उत्तर प्रदेश के 8.5 लाख राज्य कर्मचारियों पर लागू होगा।
यहां देनी होगी जानकारी
प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बार निर्देश जारी किए हैं। इसमें मानव संपदा पोर्टल के जरिए ही छुट्टी के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही चाइल्ड केयर लीव को भी शामिल किया गया है। नई जगह ज्वाइन करने और ट्रांसफर होने पर पुरानी जगह से रिलीव होने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी की जाएगी। सर्विस बुक को भी ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
UP में रेप पीड़िता ने लगाई छत से छलांग, हालत गंभीर, सहेली के भाई ने दिया घटना को अंजाम
राशन कार्ड धारकों को लेकर नए नियम
बता दें कि 1 फरवरी से राशन से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदल होने वाला हैं। योगी सरकार ने राशन कार्ड लाभार्थियों को 31 जनवरी तक KYC प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए थे। KYC अपडेट न कराने वालों को राशन का लाभ नहीं मिलेगा।