होम / संभल में नमाज पढ़कर लौटे प्रधान पर पूर्व प्रधान ने चलाई गोली, हमले में 4 बच्चे घायल

संभल में नमाज पढ़कर लौटे प्रधान पर पूर्व प्रधान ने चलाई गोली, हमले में 4 बच्चे घायल

India News Desk • LAST UPDATED : May 3, 2022, 8:19 pm IST

इंडिया न्यूज़, संभल:
उत्तर प्रदेश के संभल में ईद की नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर बवाल और मचा। इस दौरान पत्थरबाजी और ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई जिसमें दो बच्चों सहित चार लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है। पुरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: नागौर में ईद मनाने के दौरान आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष

पूर्व प्रधान ने घर पर आकर की फायरिंग

मंगलवार सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद गांव के कुछ लोग प्रधान गुलाम के घर बैठे हुए थे। इसी बीच पूर्व प्रधान कासिम ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हुआ और जमकर पथराव और फायरिंग हुई।

हमले के बाद आरोपी गांव से फरार

अचानक हुई इस फायरिंग में 2 बच्चे सहित चार लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही असमोली थाना पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। हमला करने के बाद पूर्व प्रधान सहित कई लोग फरार हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया है कि गांव में बवाल के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

तीन दिन पहले हुआ था दोनों में विवाद

बताया जा रहा है कि करीब 3 दिन पहले पूर्व प्रधान कासिम और दूसरे पक्ष के बीच मक्का के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें पूर्व प्रधान पक्ष को 190 रुपए प्रधान पक्ष से लेने थे। जिसकी वजह से 3 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। तब किसी तरह मामला शांत करा दिया गया। लेकिन आज पूर्व प्रधान ने प्रधान के घर पर जाकर हमला कर दिया।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : अनुच्छेद 370 से लेकर राजीव गांधी तक, जानिए पीएम मोदी के बर्लिन भाषण की मुख्य बातें

यह भी पढ़ें : आज डेनमार्क में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ होगी मीटिंग, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Rishi Sunak: ‘अच्छे पिता होने के साथ देश का नेतृत्व करना कठिन संतुलन’ पीएम सुनक ने साझा किया अनुभव
Raghav Magunta: कौन हैं राघव मगुंटा? केजरीवाल ने जिनके नाम का कोर्ट में किया जिक्र
RR vs DC, IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से दी पटखनी, दिल्ली के बल्लेबाज रहे फेल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
ADVERTISEMENT