India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस तरह आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश में दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है। रात में भी गर्मी पड़ रही है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री बांदा में और सबसे कम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस बलिया में दर्ज किया गया।
up weather news today
13 मई को प्रदेश के कई इलाकों में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर रात गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और बस्ती में रात गर्म रहने की संभावना है। साथ ही संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी रात गर्म रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। 15 मई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। रात में आंधी आने पर गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
Virat Kohli ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, देखें उनके सभी शतकों की यादगार लिस्ट