India News (इंडिया न्यूज),UP Mock Drill: 7 मई 2025 का दिन यूपीवालों के लिए बेहद ही खतरनाक साबित होने वाला है। इस दिन योगी सरकार लोगों को इस बात की जानकारी देने वाली है कि आखिर युद्ध से कैसे बचा जाए। दरअसल एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में युद्ध रोकने के लिए मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी गई है। आपको बता दे ये प्रदेश में बुधवार यानी 7 मई को किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों को हवाई हमलों, ड्रोन हमलों और मिसाइल हमलों जैसी स्थितियों से खुद को बचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
UP Mock drill
अचंभित करने वाली बायत ये है कि ये कदम करीब 54 साल बाद उठाया जा रहा है। वहीँ इससे पहले 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भी इस तरह की मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया था। वहीँ अब एक बार फिर से केंद्र सरकार ने राज्य को संभावित युद्ध या आपातकाल के समय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसी फॉर्मूले को अपनाया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट यानी पूर्ण अंधकार की रणनीति पर भी अमल किया जाएगा। इसका मतलब है कि हमले के समय सभी घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों की लाइटें बंद कर दी जाएंगी ताकि दुश्मन उनकी नज़र से बच सकें। साथ ही चेतावनी के लिए सायरन भी बजाया जाएगा। सायरन सुनते ही लोगों को सतर्क हो जाना होगा और बंकर, सुरक्षित कमरे या खुली जगहों जैसी सुरक्षित जगहों से दूर रहना होगा।
इस दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग आम नागरिकों, खासकर छात्रों को नागरिक सुरक्षा के बुनियादी कौशल सिखाएगा। इनमें प्राथमिक चिकित्सा, आग बुझाना, संचार साधनों का उपयोग करना, आश्रय स्थल पर जाना और दूसरों की मदद करना शामिल है। नागरिक सुरक्षा विभाग के डीजी अभय प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 15 जिलों में नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय हैं, जो कुल 26 जिलों को कवर करते हैं। इन जिलों में मुख्य रूप से लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे शहर शामिल हैं।