India News (इंडिया न्यूज), Rakesh Tikait: किसान नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले के बाद से ही देशभर में बवाल मचा हुआ है। वहीँ किसान अब इस हमले को पर बवाल मचाए हुए हैं। किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत को शुक्रवार को अपने क्षेत्र मुजफ्फरनगर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीँ पहलगाम पर आयोजित जन आक्रोश रैली में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर किसान बुरी तरह भड़क उठे। इस दौरान उनके सिर पर झंडा भी मारा गया। उनकी पगड़ी भी खींची गई। इससे वो काफी आहत हो गई, वहीँ उन्होंने अब कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
भारत vs पाकिस्तान किसके पास है सबसे खतरनाक एयर डिफेंस सिस्टम?
rakesh tikait news
दरअसल इस दौरान राकेश टिकैत ने प्रदर्शनकारियों को नागपुरिया कहते हुए कहा कि कुछ लोग नए हिंदू बन गए हैं। वो पहलगाम जैसे आतंकी हमले के मुद्दे पर भी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे और वो भी यहीं इसी मैदान में। हम उनकी तरह कायर नहीं हैं। इसके अलावा राकेश टिकैत ने कहा कि मेरा कोई विरोध नहीं है। ये कुछ नए हिंदू हैं, इनकी मानसिकता खराब है। ये इस मुद्दे पर भी लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।हम अपना ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे। जिन लोगों ने यहां विरोध किया है, एक तरह का माहौल बनाने की कोशिश की गई है, उन्हें जवाब मिलेगा।
इस दौरान टिकैत ने धमकी देते हुए कहा कि हमने पहले भी दिखाया है, फिर से दिखाएंगे और इसी मैदान में दिखाएंगे। आज जितने लोग जुटे हैं, उससे दोगुनी संख्या में लोग जुटाकर दिखाएंगे। पहलगाम को लेकर टिकैत के एक बयान को इस विरोध प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पर टिकैत ने सवाल किया कि हमारी देशभक्ति पर कौन सवाल उठाएगा। इन लोगों को न तो कुछ पता है और न ही कोई ज्ञान है। ये वो लोग हैं जो हाल ही में हिंदू बने हैं, इन्हें जितना पढ़ाया जाता है, ये उतना ही जानते हैं।