होम / 50 साल के हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने ट्वीट कर दी बधाई

50 साल के हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने ट्वीट कर दी बधाई

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 1, 2023, 12:26 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Akhilesh Yadav Birthday, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज, 1 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों की लिस्ट काफी लंबी होती जा रही है। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रद्रेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

CM योगी ने सपा अध्यक्ष के जन्मदिन पर किया ट्वीट

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।”

मायावती ने भी ट्वीट कर दी बधाई

वहीं मायावती ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।”

सपा ने अखिलेश यादव को दीं शुभकामनाएं 

इसके साथ ही सपा के ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। सपा ने ट्वीट कर लिखा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप सदैव स्वस्थ रहें, शतायु हों और आपका स्नेहिल मार्गदर्शन हम सबको सदैव प्राप्त होता रहे।”

ब्रजेश पाठक ने दी बधाई

वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “पूर्व मुख्यमंत्री नेता विपक्ष श्री अखिलेश यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम आपको सदैव स्वस्थ प्रसन्न रखें और दीर्घायु करें।”

पार्टी ने 3 बार अध्यक्ष पद के लिए चुना

जानकारी दे दें कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। लगातार तीसरी बार वह समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष बने हैं। अखिलेश यादव को साल 2014 में पहली बार सपा की बागडोर मिली थी। जिसके बाद साल 2017 में फिर से उन्हें पार्टी अध्यक्ष चुना गया था। वहीं बीते साल सितंबर में अखिलेश यादव को तीसरी बार पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए चुना है। इसके साथ ही एक बार वह यूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Also Read: महाराष्ट्र एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग लगने से 25 यात्रियों की जलकर मौत, कई घायल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT