India News UP(इंडिया न्यूज़),UP News: भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 23 मई 2023 को जगजीत पाल से हुई थी। शादी के बाद ही उसने महसूस किया कि उसका पति उससे दूरी बनाए रखता है और कोई भी शारीरिक संबंध नहीं बनाता। पहले तो उसने इसे पति की थकान और तनाव समझा और नज़रअंदाज़ कर दिया, लेकिन शादी के चार दिनों तक पति का व्यवहार ऐसा ही रहा, जिससे वह चिंतित हो गई।
कई बार महिला ने की संबंध बनाने की कोशिश
महिला ने कई बार इस बारे में अपने पति से बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार वह इस मुद्दे को टाल देता। धीरे-धीरे स्थिति और तनावपूर्ण होती गई, और घर में कई बार इस मुद्दे पर झगड़ा भी हुआ। फिर एक दिन महिला को पता चला कि उसके पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं, जिससे उसे गहरा धक्का लगा।
दहेज की करने लगे मांग
जब महिला ने ससुराल वालों से इस बारे में बात की, तो उल्टा उसी पर दोष मढ़ा गया। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और दहेज की मांग भी करने लगे। उसे आए दिन ताने दिए जाते थे और बेइज्जत किया जाता था। 17 अगस्त 2024 को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे मायके भेज दिया। इस घटना से महिला को गहरा आघात लगा और उसने न्याय की मांग के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।
Hapur Fire News: हापुड़ के रिफाइंड ऑयल के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
मानसिक प्रताड़ना समेत कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कटियार ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। मामले की सच्चाई जानने के लिए फॉरेंसिक टीम और अन्य विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।
हिंसा और उत्पीड़न पर सवाल
यह घटना समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न पर सवाल उठाती है। साथ ही, पीड़ित महिला के साहस की सराहना की जा रही है कि उसने अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और न्याय की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।
UP ByPolls 2024: ‘भू माफिया सपा से जुड़ा’, CM योगी का अखिलेश यादव पर तंज