होम / UP Assembly Elections 2022 : योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

UP Assembly Elections 2022 : योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना

India News Editor • LAST UPDATED : November 8, 2021, 3:55 pm IST

UP Assembly Elections 2022

इंडिया न्यूज, कैराना :

UP Assembly Elections 2022 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गए हैं। वे प्रदेश में घूमकर जहां लोगों में अपनी सरकार के प्रति विश्वास को पुख्ता कर रहे हैं वहीं मौका मिलते ही वे विपक्ष पर निशाना भी साध रहे हैं। सोमवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी के कैराना पहुंचे। यहां उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लोगों के पलायन करने के लिए सपा और अखिलेष यादव पर जमकर हमले किए। सभा के दौरान मुजफ्फरनगर दंगे की याद दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास में दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था।

पलायन करने को मजबूर हुए अपराधी (UP Assembly Elections 2022)

सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में हमने इस तरह का माहौल बना दिया है जिससे अपराधी सिर उठाकर चलने के लायक भी नहीं रह गया है। जिसने भी व्यापारियों या निर्दोष लोगों पर गोली चलाई उसकी छाती में गोली मारकर दूसरे लोक की यात्रा करा दी। उन्होंने चेताया कि दंगा किया तो दंगाइयों की आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी।

कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं (UP Assembly Elections 2022)

सीएम ने कहा कि पिछली सरकार में हमारे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए जाते थे। उन्हें जेल में डाल देते थे और दंगाइयों को सीएम आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था। अब कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है।

Also Read : CM Yogi Adityanath Say’s किसी को भी डरने की जरूरत नहीं

Connect Us : Facebook Twitter

लेटेस्ट खबरें

TikTok Ban: एलोन मस्क ने की अमेरिका में टिकटॉक के प्रतिबंध की निंदा, एक्स प्लेटफॉर्म को बैन से हो सकता है फायदा
Israel Nuclear Sites: इजराइल के परमाणु हथियारों पर आया ईरान का बड़ा बयान, क्या बढ़ने वाली है तेल अवीव की मुसीबत?
Salman-Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पते पर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ को लेने के लिए यूपी के शख्स ने भेजी कैब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
China Military Reorganisation: ‘लड़ो और जीतो’ युद्ध, चीन के सबसे बड़े सैन्य पुनर्गठन का शी जिनपिंग ने दिया आदेश
China Flooding: चीन के लिए आई बहुत बुरी खबर, शोधकर्ताओं ने कहा डूब रहे हैं लगभग आधे प्रमुख शहर
Bird Flu Virus: H5N1 बर्ड फ्लू स्ट्रेन का दूध में चला पता, WHO की रिपोर्ट में खुलासा
अचानक डरावनी फिल्म में बदल गई शख्स की जिंदगी! सता रहा जान जाने की खतरा