होम / UP Assembly Elections 2022 : अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

UP Assembly Elections 2022 : अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

India News Editor • LAST UPDATED : November 9, 2021, 5:12 pm IST

UP Assembly Elections 2022

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ऐलान किसी से गठबंधन नहीं करेंगे

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

UP Assembly Elections 2022 प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी प्रमुख पार्टियां इन चुनाव के लिए अभी से गठजोड़ शुरू कर दिए हैं। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस जहां पहले ही अपनी रणनीति तय कर चुके हैं वहीं अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। मंगलवार को मायावती ने अपनी चुनावी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि बसपा विधानसभा चुनाव में किसी भी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन सीधा जनता से होगा और जनता अपनी सरकार बनाएगी।

UP Assembly Elections 2022 भाजपा पर साधा निशाना

इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता चुनाव को नजदीक आते हुए देखकर सरकारी योजनाओं का ताबड़तोड़ शिलान्यास व लोकार्पण कर रही है। ये योजनाएं अभी आधी-अधूरी ही हैं। जनता इनके झांसे में नहीं आएगी।

UP Assembly Elections 2022 कांग्रेस और सपा को भी निशाने पर लिया

इस अवसर पर बसपा सुप्रीमों ने कांग्रेस व सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भी भाजपा की राह पर है इसलिए लगातार लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है। अगर उन्होंने सत्ता में रहते हुए 50 फीसदी भी अपने वादे पूरे किए होते तो आज केंद्र की सत्ता से बाहर न होते। मायावती ने कहा कि जनता सपा के चुनावी वादों पर यकीन नहीं करेगी और उन्हें वोट नहीं देगी।

Also Read : Cruise Drug Case : आर्यन खान से किसी भी समय हो सकती है पूछताछ

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Raghav Magunta: कौन हैं राघव मगुंटा? केजरीवाल ने जिनके नाम का कोर्ट में किया जिक्र
RR vs DC, IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से दी पटखनी, दिल्ली के बल्लेबाज रहे फेल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
ADVERTISEMENT