होम / UP Assembly Elections 2022 : यूपी सरकार ने किया नियम में बदलाव

UP Assembly Elections 2022 : यूपी सरकार ने किया नियम में बदलाव

India News Editor • LAST UPDATED : November 11, 2021, 3:39 pm IST

UP Assembly Elections 2022 अब सरकारी विभाग में कार्यरत्त व्यक्ति की मृत्यु पर विवाहित बेटी को भी मिल सकेगी नौकर

इंडिया न्यूज, लखनऊ :

UP Assembly Elections 2022 प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जोर शोर से लगी हुई हैं। सभी प्रमुख पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए कई तरह की घोषणाएं कर रही हैं। वहीं भाजपा के पास इस चुनाव को लेकर बढ़त है। भाजपा सत्तासीन पार्टी होने के नाते न केवल योजनाओं की घोषणा कर रही है बल्कि बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करके लोगों को लाभ भी दे रहीं हैं।

UP Assembly Elections 2022 नियम में यह बदलाव किया

प्रदेश सरकार ने जनता को लाभ देते हुए प्रदेश सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती (बारहवां संशोधन) नियमावली 2021 को जारी करने की मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में सरकारी विभागों में मृतक आश्रित के रूप में अब विवाहित पुत्रियों की नियुक्ति भी हो सकेगी। कैबिनेट बाई सकुर्लेशन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

UP Assembly Elections 2022 पहले यह था नियम

अभी तक मृतक आश्रित के रूप में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पुत्र व अविवाहित पुत्री ही पात्र माने जाते थे। काफी समय से विवाहित पुत्रियों को भी इसके दायरे में लाने की मांग की जा रही थी। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुवेर्दी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली में संशोधन करके विवाहित पुत्री को भी मृतक आश्रित के रूप में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र कर दिया गया है।

Also Read : बारिश से नहीं कोई राहत, 20 जिलों में रेड अलर्ट, उड़ानें रद

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें