UP Assembly Elections 2022 अब सरकारी विभाग में कार्यरत्त व्यक्ति की मृत्यु पर विवाहित बेटी को भी मिल सकेगी नौकर
इंडिया न्यूज, लखनऊ :
UP Assembly Elections 2022 प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जोर शोर से लगी हुई हैं। सभी प्रमुख पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए कई तरह की घोषणाएं कर रही हैं। वहीं भाजपा के पास इस चुनाव को लेकर बढ़त है। भाजपा सत्तासीन पार्टी होने के नाते न केवल योजनाओं की घोषणा कर रही है बल्कि बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करके लोगों को लाभ भी दे रहीं हैं।
प्रदेश सरकार ने जनता को लाभ देते हुए प्रदेश सरकार ने इसके लिए उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती (बारहवां संशोधन) नियमावली 2021 को जारी करने की मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में सरकारी विभागों में मृतक आश्रित के रूप में अब विवाहित पुत्रियों की नियुक्ति भी हो सकेगी। कैबिनेट बाई सकुर्लेशन से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
अभी तक मृतक आश्रित के रूप में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पुत्र व अविवाहित पुत्री ही पात्र माने जाते थे। काफी समय से विवाहित पुत्रियों को भी इसके दायरे में लाने की मांग की जा रही थी। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुवेर्दी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली में संशोधन करके विवाहित पुत्री को भी मृतक आश्रित के रूप में अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र कर दिया गया है।
Also Read : बारिश से नहीं कोई राहत, 20 जिलों में रेड अलर्ट, उड़ानें रद
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.