होम / UP Assembly Elections 2022 लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देंगे : प्रियंका

UP Assembly Elections 2022 लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देंगे : प्रियंका

Amit Sood • LAST UPDATED : October 25, 2021, 11:10 am IST

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:
UP Assembly Elections 2022 उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आने से राजनीतिक पारा लगातार चढ़ रहा है। सभी प्रमुख पार्टियां वोटरों में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए हर रोज नई रणनीति के साथ उतर रहीं हैं। भाजपा जहां सत्ताधारी पार्टी होने के साथ केंद्र में भाजपा सरकार होने के चलते खुद को बढ़त में बता रही है तो दूसरी राष्टÑीय पार्टी कांग्रेस की तरफ से महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरी तरह से संभाल ली है। वे लखनऊ में रहते हुए लगातार चुनाव संबंधी रणनीति बना रही हैं और उसे लोगों तक पहुंचा रही हैं।

महिलाओं के पक्ष में बुलंद की थी आवाज (UP Assembly Elections 2022)

प्रियंका गांधी ने महिला वोटरों पर पकड़ बनाते हुए उनको आह्वान किया था कि वे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज को बुलंद करें। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें समाज में बेहतर प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए चुनाव में 40 प्रतिशत तक आरक्षण देने की घोषणा की थी।

युवा, किसान, बेरोजगारों को एजेंडे में शामिल किया (UP Assembly Elections 2022)

अब प्रियंका गांधी ने किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे के केंद्र बिंदु में रखकर वादों का झड़ी लगा दी। प्रियंका गांधी ने आठ प्रतिज्ञाओं का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी, जबकि किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान का बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा, जबकि बाद के बिजली के बिल का आधा पैसा माफ किया जाएगा।

इसलिए यूपी पर है फोकस (UP Assembly Elections 2022)

2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पूरा फोकस यूपी पर लगा रही हैं। कारण यह भी है कि देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते दोनों पार्टियों को पता है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विजयी बनकर संसद में पहुंचने का मार्ग यहीं से प्रशस्त होगा। पिछले दिनों लखीमपुर हिंसा हो या फिर आगरा में सफाईकर्मी की मौत का मामला। सभी मामलों में प्रियंका गांधी ने सबसे पहले पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके कांग्रेस की छवि सुधारने की कोशिश की।

Also Read : T20 World Cup ऐसी हार न कभी मिली, न मिलेगी

Read More : Covid Alert दुनिया जब चाहेगी तब थमेगा कोरोना : डब्ल्यूएचओ

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT