India News (इंडिया न्यूज), UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में राज्य के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक आयुध फैक्ट्री में काम करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। टीम ने फिरोजाबाद की आयुध फैक्ट्री में काम करने वाले रविंद्र कुमार और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

ISI के सूचना देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

खबरों की माने तो यह दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहे थे। UP ATS ने रविंद्र कुमार और उसके साथी को आगरा से दबोचा है। गिरफ्तार रविंद्र आयुध फैक्ट्री फिरोजाबाद में चार्जमैन के पद पर तैनात था।

Holi 2025 : राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ खेली होली | Kartikeya Sharma

ISI एजेंट नेहा शर्मा के संपर्क में थे दोनों शख्स

फिरोजाबाद के हजरतपुर स्थित आयुध फैक्ट्री की कई महत्वपूर्ण सूचनाएं, ड्रोन समेत आयुध फैक्ट्री की दैनिक उत्पादन रिपोर्ट, गगनयान परियोजना और अन्य गोपनीय सूचनाएं, स्क्रीनिंग कमेटी का गोपनीय पत्र, लंबित डिमांड लिस्ट, गिरफ्तार रविंद्र कुमार के मोबाइल फोन से ISI के लिए जासूसी करने वाली महिला को भेजी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार ISI एजेंट नेहा शर्मा बनकर रविंद्र कुमार से बात कर रही थी।