India News (इंडिया न्यूज़),UP Budget Session:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बजट सत्र में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने दावा किया कि यूपी की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ रही है और कहा कि पिछले एक दशक में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है और अकेले उत्तर प्रदेश में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं।

सीएम योगी ने किया दावा

सीएम योगी ने दावा किया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत 2027 में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि भारत सबसे तेज अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।  भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत 2027 में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।  भारत आज सबसे अधिक विकास दर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।  140 करोड़ देशवासियों को इस पर गर्व होना चाहिए।  सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधा।  लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनेगा।

उत्तर प्रदेश को बनाया जाएगा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

सीएम योगी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमारी सरकार ने छह करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। अकेले महाकुंभ के आयोजन से इस उत्तर प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये की आर्थिक वृद्धि होने जा रही है। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए जो काम हुआ है। अकेले यूपी पुलिस भर्ती में बीस प्रतिशत महिलाएं भर्ती हुई हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।
सीएम ने कहा कि संसाधनों से भरपूर और सपा और विपक्षी दलों द्वारा बीमारू राज्य बनाए गए उत्तर प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से पिछले आठ वर्षों में देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और वर्ष 2029 में यूपी एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा।