India News (इंडिया न्यूज)UP Diamond City Banda: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को चार भागों में विभाजित किया गया है। पूर्वांचल, रोहिलखंड, अवध और बुंदेलखंड। इनमें से बुंदेलखंड सबसे कम डेवलप माना जाता है। हर जिले और शहर की अपनी अलग पहचान है। क्या आप जानते हैं कि यूपी के किस जिले को हीरों की नगरी कहा जाता है? ज्यादातर लोग यूपी की हीरा नगरी के बारे में नहीं जानते हैं।
बहुत कम लोग जानते हैं कि हीरा नगरी यहीं है। आइए आज हम आपको यूपी की हीरा नगरी के बारे में बताते हैं। यह शहर छोटा है लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। यह जिला यूपी का बांदा है। बुंदेलखंड के बांदा शहर को हीरा नगरी कहा जाता है। बांदा में हीरे की खदानें हैं। यहां से हीरे निकालकर उन्हें काटा और पॉलिश किया जाता है।
बांदा को हीरा नगरी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां हीरे की खदानें बहुतायत में हैं। हीरे गहरी खदानों से निकाले जाते हैं। हीरे खदानों में पत्थरों के रूप में पाए जाते हैं, जिन्हें बाद में हीरे की मदद से काटा जाता है। बांदा की तरह ही एमपी के छतरपुर जिले में स्थित पन्ना में भी हीरे की खदानें हैं। आंध्र प्रदेश में भी हीरे की कई खदानें हैं। यहां की हीरा खदानों से 5.73% हीरे निकलते हैं। छत्तीसगढ़ भी इस मामले में पीछे नहीं है। यहां 4.10% हीरे निकलते हैं।