इंडिया न्यूज, यूपी।
UP Election 2022 यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। अखिलेश यादव ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रहे हैं। इस घोषणा के साथ यह भी अब स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी वह विधान परिषद के जरिए ही सदस्य बनेंगे। बता दें कि व इन दिनों आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 2017 में जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब वह गोरखपुर से सांसद थे। यूपी में पांच साल सत्ता में रहने के बाद इस बार के चुनाव में भाजपा को सपा से ही मुख्य चुनौती मिलती नजर आ रही है।
Also Read : kisan Andolan kisan Andolan टिकैत का केंद्र को अल्टीमेटम
UP Election 2022 जयंत की प्रियंका गांधी से मुलाकात के कई कयास
उधर, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई जिस पर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, जयंत ने लखनऊ में रविवार को जनसभा में साफ कहा था कि रालोद का गठबंधन सपा से हो चुका है, सीटों पर जल्द ही निर्णय होगा।
Also Read : kisan Andolan … तो अबकी बार प्रधानमंत्री के घर के बाहर दिवाली मनाएंगे : गुरनाम सिंह
Connect With Us : Twitter Facebook