होम / UP Election 2022 यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो 3 सिलेंडर और बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

UP Election 2022 यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो 3 सिलेंडर और बसों में महिलाओं का सफर मुफ्त

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 1, 2021, 11:31 am IST

UP Election 2022
इंडिया न्यूज, लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने अभियान में जुटी ही हुई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगातार उत्तर प्रदेश की जनता के लिए घोषणाएं कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की थी। वहीं अब अपने मैनिफेस्टो में एक और घोषणा का इजाफा किया है जिसके तहत कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रानिक स्कूटी देने की घोषणा की थी, वहीं अब कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर महिलाओं को और कई तोहफे देने की घोषणा की है।

यूपी में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो आशा और आंगनबाड़ी की कार्यकतार्ओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

Also Read : फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, कमर्शियल सिलेंडर 2000 के पार

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.